चूहों ने कुतर डाले 12 लाख रुपये, महिला ने पति से छिपाकर किये थे जमा
उत्तर प्रदेश के गोंडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने कथित तौर पर करीब 8 साल तक अपने पति से छिपाकर थोड़े-थोड़े पैसे जमा किए और करीब ₹12 लाख की रकम ट्रंक में रखी थी। महिला का इरादा इन पैसों से सोने के गहने खरीदने का था।
कई साल बाद जब महिला ने ट्रंक खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। ट्रंक में रखे नोटों को चूहों ने कुतर दिया था। कई नोट बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले, जबकि कुछ नोटों के सिर्फ टुकड़े ही बचे थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी और दोनों ने बचे हुए नोटों को अलग करने की कोशिश की। अब सवाल है कि क्षतिग्रस्त नोटों में से कितनी रकम वापस मिल पाएगी।
#GondaNews
#ViralNews
#UttarPradeshNews
#ViralVideo
#TrendingNews