आबू रोड: माउंट आबू में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि राणा पूंजा भील जयंती, त्याग और वीरता को किया गया याद
माउंट आबू मे वीर शिरोमणि राणा पूंजा भील की जयंती के अवसर पर कमला नेहरू पार्क स्थित राणा पूंजा भील स्मारक, सनसेट रोड पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और युवा शामिल हुए तथा राणा पूंजा भील जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सरपंच नैनू जी आलियातर ने दीप प्रज्वलित कर एवं राणा पूंजा भील जी की प्रतिमा पर