सिमडेगा: पतरा टोली में बैल के पटकने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर
पतराटोली निवासी अमित नामक व्यक्ति मंगलवार की देर रात तेज बारिश होने पर, अपने बैलों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था। इसी क्रम में एक बैल भड़क गया और उसने अपने सींग से उठाकर उसे पटक दिया। जिससे उसके कमर और सर में गहरी चोट लगी। इसके बाद उसके परिजनों से देर रात 2 बजे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।