सिमडेगा: सिमडेगा के सेवई खूंटीटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से इलाज के क्रम में युवक की हुई मौत
सिमडेगा के सेवई खूंटीटोली गांव में झगड़ा सांप के काटने से इलाज के क्रम में एरियस मिंज नामक युवक की सिमडेगा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उसे पहले सुबह 4:00 बजे सांप ने काटा इसके बाद परिवार वालों ने उसे झाड़फूंक के लिए ले गए और जब सुनवाई नहीं हुई तब सदर अस्पताल लाया जहां पर मौत हो गई। इधर पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।