सिमडेगा: कुंबा टोली में जहरीले सांप के काटने से युवक की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई उसकी मौत
कुंबा टोली निवासी राजू मामा की वर्क को मंगलवार को एक जहरीला सांप काट लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आज इसके शव का पोस्टमार्टम करा, शव परिजनों को सौंप देगी।