सिमडेगा: भारी बारिश की वजह से वीरू जपकाकोना रोड में बने पुलिया हुआ ध्वस्त, आवागमन में बढ़ी परेशानी
सिमडेगा में हो रहे लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर बीती रात हुई बारिश की वजह से बीरू के जपकाकोना रोड में बने पुलिया ध्वस्त हो गया। पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।बताया गया की पुलिया के बगल में छोटी पुलिया का भी मिट्टी कटाव हो गई है ,जिससे कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है।