सिमडेगा: सदर अस्पताल सिमडेगा में 9:00 से पुरुष ओपीडी में डॉक्टर नदारत मरीजों को हो रही है परेशानी
सिमडेगा सदर अस्पताल में सुबह 9:00 बजे से मंगलवार को पुरुष ओपीडी में डॉक्टर के नहीं होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि जिस डॉक्टर की ड्यूटी लिखी गई है पर छुट्टी पर है। ऐसे में वहां पर मरीजों की भीड़ लग रही है और परेशानी हो रही है ,हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।