चंदला: छपरा गांव में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, मुर्गे और ₹1000 के विवाद में धमकी का आरोप
चंदला थाना क्षेत्र के छपरा गांव में रात के समय एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला गुरुवार की सुबह 11 बजे सामने आया है। गोलीबारी में घर में मौजूद युवक बाल-बाल बच गया। घर की दीवार पर गोलियों के निशान मिले हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले मुर्गे और एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद धमकी दी गई थी।