चित्तौड़गढ़ के मेडिकल कॉलेज में कल्चर प्रोग्राम के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर अफरा-तफरी मचा दी। गुलाल स्प्रे के बाद भड़की मधुमक्खियों की पूरी टोली ने प्रिंसिपल प्रमोद तिवारी और कई छात्रों को घायल कर दिया। हमले में कुल नौ छात्र और स्टाफ प्रभावित हुए, जिनमें से तीन छात्रों को हालत बिगड़ने अस्पताल ले जाया गया।