पिंड्रा: वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी ने देईपुर गांव के रजिस्ट्री फार्म का किया निरीक्षण
वाराणसी में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत देवीपुर स्थित सचिवालय में संचालित फॉर्म रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्हें अवगत कराया गया कि गांव की खतौनी में कुल 177 गाटे दर्ज है।जिनमें कुल 157 खातेदार है उक्त खातेदारों में से अब तक 60 किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा चुका है।