हाथरस: मोहल्ला बाला पट्टी में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने दो लोगों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने दो लोगों को जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। शिकायत पर रविवार सोमवार की मध्य रात्रि में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।