हाथरस: मुरसान थाना क्षेत्र के गांव हडेला में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव हडेला मे दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते घर में घुसकर युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है !अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई! घायल युवक के परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज दिन रविवार को दोपहर के 2:00 बजे के करीब जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!