हाथरस: गांव हाजीपुर में घर के बाहर गली से निकलते समय एक युवक को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में घर के बाहर निकलते समय गली में एक युवक को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर शनिवार की रात को युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराए गए युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।