हाथरस: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चमन विहार कॉलोनी निवासी युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चमन विहार कॉलोनी निवासी युवक सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को हायर मेडिकल सेंटर में रेफर कर दिया था। अलीगढ़ के 1 अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया था। ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।