सुल्तानगंज: अब्जूगंज में बाढ़ प्रभावित वार्डों का प्रशासन ने लिया जायजा, जल्द राहत का भरोसा दिया
अब्जूगंज में बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद लोगों की परेशानी अब प्रशासन तक पहुंच गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण नगर परिषद क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलने से कई परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। घरों से बाहर निकलने और जरूरी कामों के लिए आवाजाही में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या को ले