जमुई: फैंसी क्लॉथ महाराजगंज में दुकानदार द्वारा नमाज पढ़ने के दौरान कंबल और तकिया चोरी करते चोर की तस्वीर CCTV में हुई कैद
शहर के महाराजगंज स्थित फैंसी क्लॉथ स्टोर में दुकानदान खुर्शीद आलम द्वारा नमाज पढ़ने के दौरान दुकान से एक कंबल और दो तकिया की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोर की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह वायरल तस्वीर सोमवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार दुकान में ही नमाज पढ़ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दुकान के पास आता है और दुकान के आगे रखे सामान को देखता है उठाता है फिर रखता है और इसी दौरान वह एक कंबल और दो तकिया लेकर फरार हो जाता है। ।फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है। #jamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026