नवाबगंज: सुन्नौर में गाली देने से मना करने पर युवक को पीटा, आरोपी धमकी देकर भागा
। हाफिजगंज के सुन्नौर गांव में गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। रास्ते से गुजर रहे ब्रिजेश ने जब गाली देने का विरोध किया तो गांव के ही मुरारी ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में ब्रिजेश की पीठ और ठोड़ी पर चोटें आईं। ब्रिजेश के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह रास्ते से जा रहे थे। तभी मुरारी ने उन्हें देखकर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध क