राज्य शासन द्वारा किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित कृषि क्विज प्रतियोगिता में भितरवार विकासखंड के ग्राम खेड़ा निवासी युवा कृषक श्री कृष्णा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने उन्हें ट्रेक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चैक और ट्रेक्टर की चाबी सौंपी। ट्रेक्टर पाकर भावविभोर युवा किसान श्री कृष्णा रावत ने कहा मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस प्रतियोगिता में मुझे 7 लाख 26 हजार रुपए का ट्रेक्टर मिलेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभारी हूँ। इससे केवल मुझे ही नहीं, ग्वालियर जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहन मिला है।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh