चम्बा: केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी चमेरा 2 करियां में वार्षिक खेल दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Chamba, Chamba | May 3, 2024 केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी चमेरा 2 करियां में वार्षिक खेल दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल हरजीत राज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । प्राथमिक कक्षा के नैनीहालों ने स्पून व लैमन रेस, सैक रेस एवं थ्री लैग रेस में भाग लिया । इसकी जानकारी शुक्रवार को मीडिया से सांझा की गई।