चम्बा: लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 14 सेक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला
Chamba, Chamba | May 3, 2024 सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 14 सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया। इस दौरान उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सभी सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित हैंड बुक भी दी गई।