चम्बा: मेडिकल कॉलेज चम्बा में शुरू हुई दिव्यांग मरीजों के लिए विशेष ओपीडी
Chamba, Chamba | May 3, 2024 पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में दिव्यांग मरीजों के लिए विशेष ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। अब हर महीने 3 तारीख को मेडिकल कॉलेज चम्बा के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को इस ओपीडी की शुरुआत हो गई है, जिसमें डॉक्टर हर्ष महाजन ने अपनी सेवाएं देते हुए दिव्यांग मरीजों का उपचार किया।