गाज़ियाबाद: कविनगर इलाके में युवती को युवक ने लाठी से पीटने का मामला, वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान आया सामने
कविनगर थाना क्षेत्र की रविवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें सरेआम एक युवक युवती को लाठी से जमकर पिटता हुआ नजर आ रहा है। जहां यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस का इस वीडियो को लेकर बयान सामने आया है, पुलिस का कहना है कि यह घटना 26 जून की है और शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।