गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र में ही सक्रिय थे और वारदात को लगातार अंजाम दे रहे थे।