चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर फर्जी फाइनेंस रिकवरी एजेंट बनकर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बोझुंदा पुलिया पर बोलेरो कार से वाहन रोककर किश्तों के नाम पर वसूली कर रहे थे।