सिहोरा: गोसलपुर शांति नगर में आबकारी विभाग ने 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और 315 किलो महुआ लाहन बरामद किया
मदिरा के अवैध विक्रय संग्रहण परिवहन की सूचना पर जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन सहायक आपकारी आयुक्त जबलपुर श्री संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में वृत सिहोरा के ग्राम गोसलपुर शांति नगर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 315 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया