गुमला: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के लिए जागरूकता रथ समाहरणालय परिसर से रवाना
Gumla, Gumla | Jun 14, 2025 धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत गुमला जिले के चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर से डीसी प्रेरणा दीक्षित,परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।अभियान 15 से 30 जून 2025 तक जिले के चिन्हित 616 जनजातीय गांवों में संचालित किया जायेगा।