गुमला: कमलपुर में पानी मांगने के बहाने पहुंचे आरोपी ने तीन लोगों पर किया हमला, टांगी से महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jun 14, 2025 कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बलिराम खड़िया नामक व्यक्ति ने शनिवार को रीना देवी की टांगी से वार कर हत्या कर दिया।हत्या की घटना से पहले बलिराम ने जंगल में लकड़ी चुन रही दो महिला चन्द्रमुनी देवी और चंदगो निवासी कोरवाइन से उन लोगों का टांगी मांगा और उसी टांगी से उन लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया।गांव में साढ़े चार साल का बच्चा को भी जख्मी कर दिया।