गुमला: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर उपायुक्त ने ओल्ड एज होम का दौरा किया
Gumla, Gumla | Jun 14, 2025 15 जून को आयोजित होने वाले विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस दिवस को जिले के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए सीलम स्थित ओल्ड एज होम का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने मांदर की पारंपरिक धुन पर डीसी का स्वागत किया।