बिंदकी: शाहजहांपुर के मंझिले गांव में संविधान दिवस पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा- संविधान समानता का अधिकार देता है
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के शाहजहांपुर मंझिले गांव में गुरुवार को दिन में 1 बजे संविधान दिवस के मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि 1949 में आज के दिन हमारे संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में 10-10 प्रतिमाएं लगवाने की बात कही है।