बिदुपुर: होली पर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रक चालक रंजीत दास की गोली मारकर हत्या, एसपी पहुंचे
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव में होली के दिन एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के दौरान ट्रक चालक रंजीत दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग एवं सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की