उधवा: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय आतापुर में मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय आतापुर में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत, जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव उदय कुमार मंडल, मुखिया सुशीला किस्कू एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक हिकिम मुण्डा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।