रूड़की: गांधी वाटिका के पास चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझा एक युवक,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में गांधी वाटिका के पास बिना नंबर प्लेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी पठानपुरा निवासी ताजदार पुत्र मोहम्मद मेहंदी नाम का एक युवक पुलिस से उलझ गया। पुलिस के द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस के द्वारा ताजदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।