रूड़की: गणेशपुर के पुल से ससुराल वालों से परेशान होकर विवाहिता ने गंगनहर में लगाई छलांग, आसपास के लोगों ने बचाई जान
रुड़की में गणेशपुर के पुल से आज एक विवाहिता ने गंगनहर में अचानक की छलांग लगा दी। आसपास के लोगों के द्वारा बड़ी मुश्किल से विवाहिता को गंगनहर से निकालकर उसकी जान बचा ली गई है। विवाहिता का आरोप है की ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। जिस कारण उसने गंगनहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया है। आरोप है कि आज भी पति ने उसके साथ मारपीट की है।