लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने जिले में पांच जगहों पर छापेमारी कर 14 शराबियों को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 5:10 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में पांच जगहों छापेमारी कर 14 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में कवैया से एक, लखीसराय थाना क्षेत्र में हसनपुर से 2, सूरजगढ़ा बाजार से पांच, अलीनगर से दो तथा बड़हिया से चार शराबी को गिरफ्तार किया गया.