गोह: गोह में तेजस्वी यादव ने कहा, 'नई सरकार में हत्या, लूट, भ्रष्टाचार चरम पर'
गोह प्रखंड मुख्यालय के तुलसी बिगहा में मंगलवार को आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए। महोत्सव स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने तेजस्वी यादव का अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी के मंच पर आते ही "तेजस्वी यादव जिंदाबाद" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अपने