संपतचक: गौरीचक थाना के नए भवन में पूजा-अर्चना, 11 अगस्त को होगा गृह प्रवेश
9 अगस्त 2026। गौरीचक थाना के नए भवन में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गौरीचक थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना के नए भवन में पूजा कार्यक्रम का