गंगधार: नाथूखेड़ी में 20 काश्तकारों का 308 किलो डोडा चूरा नष्ट किया
नाथूखेड़ी में क्षेत्र के 20 अफीम काश्तकारों का 308 किलो डोडा चूरा नष्ट किया। इस दौरान भवानीमंडी एसडीएम छत्रपाल चौधरी, डीएसपी प्रेम कुमार, आबकारी विभाग के सीआई रमेश मीणा एवं पगारिया थानाधिकारी मोहनचंद की मौजूदगी में 20 अफीम काश्तकारों द्वारा लाए गए डोडा चूरे को तोल करवाकर थ्रेशर मशीन से बारीक पीसकर उसे मिट्टी में मिलाकर नष्ट करवाया गया।