डुंडा: विनाशकारी धराली आपदा के वास्तविक प्रभावितों परिवारों तक नहीं पहुंच पाई है सरकार की मदद #Jansamasya
धराली आपदा को आए हुए चार दिन हो गए। यात्रियों सहित जगह जगह फंसे स्थानीय लोगों को निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान तो चलाया जा रहा है,लेकिन आपदा के वास्तविक धराली गांव के ग्रामीणों को किसी तरह सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि मदद तो दूर उनकी सुध लने कोई जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं आया है। ग्रामीणों ने कहा हेली रेस्क्यू तो चलाया जा रहा है।