डुंडा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में कैंप कार्यालय बनाया, धराली रेस्क्यू अभियान पर रख रहे पैनी नजर
धराली आपदा के दूसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे। मौसम खुलने के बाद सीएम धामी ने धराली पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान जायजा लिया। साथ ही आपदा पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। बुधवार शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोनिवि गेस्ट हाउस में अपना कैंप कार्यालय बना दिया है।