डुंडा: सुबह से अब तक 44 लोगों को हेली से मातली कैंप में किया गया रेस्क्यू
आज सुबह से ही धराली हर्षिल से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुबह से अभी तक कुल 44 लोगों को हेली से आईटीबीपी मातली कैंप शिफ्ट किया गया है। जहां से उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित भेजा जा रहा है। मुख्य सचिव भी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।