डुंडा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली पहुंचकर आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
शुक्रवार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से धराली पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री धामी ने राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम धामी ने धराली आपदा पीड़ितों के बीच बैठकर ढांढस बंधाया और हर स्तर पर मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान यहां तैनात वरिष्ठ अधिकारियों से सीएम ने राहत व बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी ली।