डुंडा: रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी, सुबह से 53 लोग मातली कैंप में किए गए शिफ्ट
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह से युद्धस्तर पर लगातार जारी है। आज सुबह 9 बजे तक धराली हर्षिल से कुल 53 लोगों को सकुशल आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका है। तथा आईटीबीपी मातली हेलीपैड से लगातार घटनास्थल तक सभी आवश्यक सामग्रियां भेजी जा रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मातली हेलीपैड पहुंच रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली।