डुंडा: धराली के निकट तेल गाड में बाढ़ आने से सेना के कैंप को हुआ काफी नुकसान, कुछ जवानों के हताहत होने की आशंका
मंगलवार को खीर गंगा का उफान थमने के बाद करीब दोपहर 3 बजे तेल गाड में बाढ़ आ गई। पानी के साथ आया मलबा में हर्षिल स्थित सेना के कैंप के अंदर घुसने से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस पानी के जलजले में कुछ जवानों की हताहत होने की आशंका है। हालांकि जिला प्रशासन व सेना ने जवानों के हताहत होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।