फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तिरंगा यात्रा में की सहभागिता, आमजन से घर-घर तिरंगा लगाने की अपील_
पत्रकारों ने की रैली आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने माइक के माध्यम से आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि _"आजादी के इस उत्सव में आप सभी की सहभागिता सराहनीय है। जिला प्रशासन की तरफ से मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। जैसा माननीय विधायक जी ने कहा कि आजादी के पहले सत्याग्रह और कलम दोनों चलती थीं। कलम ही सुधार लाने की दिशा है। आप लोगों से अपील है कि देश प्रेम और भक्ति के जज्बे को बरकरार रखते हुए अपनी लेखनी को मजबूत करें और जनहित में कार्य करें।"_
उन्होंने समस्त जनपद वासियों से अपील की कि _"आजादी का ये उत्सव अपने घर में एक तिरंगा अवश्य लगाएं। जिन लोगों ने अभी तक नहीं लगाया वो तिरंगा लगाएं, तिरंगे के साथ सेल्फी खींचे और उसे अपलोड करें। राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी निभाएं।"_
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए।
निवेदक : डीडीएम न्यूज
#DDDMNews #Firozabad #SantoshKumarSharma #DM #TirangaYatra #HarGharTiranga #15August #IndependenceDay