⚖️ समान सम्मान, समान अवसर—जनभागीदारी से विकसित पंचायत की ओर
📍 मोदनगंज प्रखंड की साइस्ताबाद पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों तक उनका लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
👩🏻 लैंगिक समानता एवं महिला सम्मान: महिलाओं को जमीन पर बैठाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समान एवं सम्मानजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महिलाओं को समान अधिकार, अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निर्णय प्रक्रिया में उनकी गरिमापूर्ण भागीदारी पर विशेष जोर दिया।
🙋🏻♀️ ग्रामसभा में सक्रिय सहभागिता: जीविका दीदियों की सफलता का उल्लेख करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ग्रामसभा में लिंग अथवा जाति के आधार पर भेदभाव किए बिना स्थानीय आवश्यकताओं एवं सभी वर्गों के सुझावों के अनुसार योजनाओं के चयन की अपील की।
🫁 टीबी मुक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन एवं अल्केम के सहयोग से 8 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किए गए। टीबी स्क्रीनिंग, समय पर जांच, नियमित दवा एवं पौष्टिक आहार का महत्व बताते हुए उपचार बीच में नहीं छोड़ने की अपील की गई।
🩸 एनीमिया मुक्त बिहार: महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया की जांच, रोकथाम, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार तथा चिकित्सकीय परामर्श पर जोर दिया गया।
🩺 चिकित्सा आपके द्वार: इस पहल के प्रति जागरूक करते हुए आमजन को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
🥗 बच्चों के पोषण को प्राथमिकता: 6 अति कुपोषित बच्चों के लिए एसएएम फूड बास्केट वितरित किए गए तथा परिजनों को उचित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
🏘️ आत्मनिर्भर पंचायत का निर्माण: कायाकल्प के तहत गली-नाली, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों जैसे कार्यों पर जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने थीम–6 “आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा युक्त ग्राम पंचायत” के अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुँच का महत्व बताया।
☀️ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित कर बिजली व्यय कम करने एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
#पंचायतविकासदिवस #लैंगिकसमानता #टीबीमुक्तभारत #एनीमियामुक्तबिहार_चिकित्साआपकेद्वार
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
7 views | Jehanabad, Bihar | Sep 27, 2026