🌹 मोहब्बत, अमन और रूहानियत के रंग में सजा काको—सूफी महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ ✨
काको, जहानाबाद की सूफियाना सरज़मीं पर माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान, माननीय पूर्व सांसद श्री अरुण कुमार, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, जहानाबाद श्री राहुल कुमार, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, घोसी श्री ऋतुराज कुमार, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, मखदुमपुर श्री सूबेदार दास जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर सूफी महोत्सव–2026 का शुभारंभ किया गया।
🌿 सभी माननीय अतिथियों का पौधा एवं पेंटिंग भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने अपने स्वागत अभिभाषण में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए मखदूमा सय्यदा हजरत बीबी कमाल रहमतुल्लाह अलैहा की मोहब्बत, करुणा एवं इंसानियत की विरासत को स्मरण किया। उन्होंने काको की सूफी परंपरा में बसे आपसी सद्भाव और भाईचारे के संदेश को रेखांकित किया।
माननीय सदस्यगण, बिहार विधान सभा ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए सूफी संस्कृति की रूहानियत एवं सामाजिक सौहार्द पर अपने विचार व्यक्त किए।
माननीय प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान ने अपने अभिभाषण में उपस्थित जनसमूह का अभिनंदन किया तथा सूफी संस्कृति में निहित प्रेम, अमन और भाईचारे के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके संबोधन में सूफी परंपरा की रूहानियत, इंसानियत के प्रति सम्मान और आपसी सद्भाव की भावना प्रमुख रही। बीबी कमाल की पावन सरज़मीं से जुड़े इस आयोजन में उन्होंने समाज को जोड़ने वाली सूफियाना विरासत के महत्व को रेखांकित किया।
🤲 बीबी कमाल की सरज़मीं से पैग़ाम—दिलों में मोहब्बत, समाज में अमन और हर ओर भाईचारा।
#सूफीमहोत्सव2026 #काको_जहानाबाद #सूफीसंस्कृति
#मोहब्बत अमन रूहानियत
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 26, 2026