📌 विकास कार्यों को गति, जनशिकायतों का समय पर समाधान
माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, जहानाबाद मोहम्मद जमा खान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में दिए प्रमुख निर्देश—
✅ कायाकल्प सहित समयबद्ध योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।
✅ शिक्षा, सड़क एवं वीबी–जी राम जी सहित विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करें।
✅ विभागीय समन्वय से लंबित कार्यों को गति दें।
✅ जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक, डीआरडीए एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#जहानाबाद #जिला_प्रशासन #विकास_कार्य #जनशिकायत_समाधान #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 26, 2026