विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 सितंबर को
छपरा 26 सितंबर 2026
विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम के संबंध में ग्राम पंचायतों में रोजगार, आजीविका संवर्धन, परिसंपत्ति निर्माण एवं अधिशेषण आधारित विकास हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण के सभाकक्ष में किया गया।
कार्यशाला में VGPP प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं एवं विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर/कार्यपालक सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर ने भाग लिया । उक्त प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों/पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण के उपरांत 30 सितंबर 2026 को प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत रोजगार सेवकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
19 views | Saharsa, Bihar | Sep 26, 2026