जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्थापना संबंधी बैठक आयोजित, अनुकंपा नियुक्ति, एसीपी एवं एमएसीपी के मामलों पर लिए गए निर्णय
आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी सहित स्थापना संबंधी मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न कर्मियों से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी एवं अन्य स्थापना संबंधी मामलों की अलग-अलग फाइलों एवं संबंधित अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों में अभिलेखों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करते हुए नियमानुसार समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि संबंधित कर्मियों की मूल संचिका का मूल सेवा पुस्तिका से अनिवार्य रूप से मिलान कर लिया जाए। साथ ही, सेवा सत्यापन से संबंधित प्रमाण का भी विधिवत संधारण एवं परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि सभी मामलों में अभिलेखीय एवं प्रक्रियागत शुद्धता बनी रहे।
बैठक के अंत में अनुकंपा के आधार पर नियोजन से संबंधित दो मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें श्री पीयूष कुमार, सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल, छपरा तथा श्री रंजीत कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर, छपरा से संबंधित मामले शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त एसीपी, एमएसीपी के पाँच मामलों पर भी स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी ने स्थापना से संबंधित सभी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
40 views | Saharsa, Bihar | Sep 26, 2026