‘हर घर नल का जल’ योजना की स्थलीय जांच के लिए 104 पदाधिकारी नामित
छपरा 26 सितंबर 2026
सारण जिले में मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार सरकार के ‘Surprise Inspection and Compliance Monitoring System’ (Sankalp) के अंतर्गत ‘हर घर नल का जल’ योजना की स्थलीय जांच एवं अनुपालन की निगरानी के लिए कुल 104 पदाधिकारियों को विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में निरीक्षण हेतु नामित किया गया है।
नामित पदाधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हैं।
इन पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं क्षेत्रों में ‘हर घर नल का जल’ योजना की वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन करने का दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षण के लिए सोनपुर, छपरा सदर, इसुआपुर, नगरा, रिविलगंज, तरैया, परसा, लहलादपुर, गड़खा, दरियापुर, जलालपुर, एकमा, मढ़ौरा, मकेर, अमनौर, मांझी, मशरक, दिघवारा, बनियापुर एवं पानापुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों का चयन किया गया है।
जारी सूची के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवंटित स्थलों पर निर्धारित तिथि के अनुसार योजना की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जाना है।
निरीक्षण के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का सत्यापन, उपलब्ध सुविधाओं की जांच तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया जाना है। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली आवश्यकताओं एवं कमियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी सूची में प्रत्येक नामित पदाधिकारी के नाम, पदनाम तथा आवंटित निरीक्षण स्थल का विवरण उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त सूचनानुसार 220 स्थलीय जांच के विरुद्ध 105 प्रतिवेदन प्राप्त है।
12 views | Saharsa, Bihar | Sep 26, 2026